, ,

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत

रुद्रप्रयाग। जनपद के कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उथिंड गांव की ओर जा रही एक सेलेरियो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर गई और एक पेड़ पर अटक गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुद्रप्रयाग। जनपद के कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उथिंड गांव की ओर जा रही एक सेलेरियो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर गई और एक पेड़ पर अटक गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या यूके 13 बी 4293 बांसवाड़ा क्षेत्र से पेलिंग/उथिंड की ओर जा रहा था। दोपहर करीब सवा 12 बजे दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर के नेतृत्व में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस, एसडीआरएफ तथा डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं।

स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि भेजा गया। हादसे में घायल हुए लोगों में रेशमा देवी पत्नी अंजन सिंह, दक्षित पुत्र पंकज सिंह (5 वर्ष), सान्वी पुत्री पंकज सिंह (3 वर्ष), विहान पुत्र अंजन सिंह (8 वर्ष) तथा वैभव पुत्र अंजन सिंह (10 वर्ष) शामिल हैं।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

वहीं इस दुर्घटना में महेंद्र सिंह पुत्र रूप सिंह (68 वर्ष), अंजन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह (42 वर्ष) तथा संगीता देवी पत्नी पंकज सिंह (32 वर्ष) की मृत्यु हो गई। सभी मृतक और घायल उथिंड गांव के निवासी बताए गए हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें