,

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर पलटी बस और…!

टिहरी। जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर आज शनिवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। जिनमें से गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक कंडिसौड़ के रामोलगांव के पास एक बस सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

टिहरी। जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर आज शनिवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। जिनमें से गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कंडिसौड़ के रामोलगांव के पास एक बस सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि बस ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रही थी। कंडीसौड़ रमोल गांव के समीप बस सड़क पर ही पलट गई। बस में कुल 22 लोग सवार थे। दुर्घटना में बस में सवार छह यात्री घायल हुए हैं। जिसमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एक अन्य के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। घायलों को सीएचसी कंडिसौड़ ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों को एम्बुलेंस से एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया है।

लेखक के बारे में

3 responses to “ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर पलटी बस और…!”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें