,

हल्द्वानी : मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करते दारोगा की मौके पर जमकर हुई धुनाई, निलंबित

हल्द्वानी। यहां एक दारोगा ने 11 वर्षीया बालिका के साथ अश्लील हरकतें की। परिजनों ने वीडियो बनाने के साथ ही दारोगा को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद नाराज लोगों ने दारोगा की जमकर धुनाई कर दी। घायल आरोपी को अस्पताल भर्ती कराया गया है। यह मामला सामने आते ही एसएसपी ने दारोगा के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

हल्द्वानी। यहां एक दारोगा ने 11 वर्षीया बालिका के साथ अश्लील हरकतें की। परिजनों ने वीडियो बनाने के साथ ही दारोगा को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद नाराज लोगों ने दारोगा की जमकर धुनाई कर दी। घायल आरोपी को अस्पताल भर्ती कराया गया है। यह मामला सामने आते ही एसएसपी ने दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र में एक परिवार किराए पर परचून की दुकान चलाता है। सुबह के वक्त दुकान पर कुछ देर के लिए 11 साल की बालिका बैठती थी। आरोपी आरोपी मदन सिंह (57) पास ही किराए पर रहता है। वह दूध व अन्य सामान लेने रोजाना दुकान पर आता था। आरोप है कि वह करीब 10 दिनों से बालिका के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। शनिवार को हिम्मत जुटाकर बालिका ने मां को आपबीती सुनाई। बालिका की आपबीती सुनकर परिजनों का खून खौल उठा।
परिजनों ने दारोगा को मौके पर पकड़ने की योजना बनाई। उन्होंने पहले दुकान और आसपास मोबाइल कैमरे लगा दिए। रविवार सुबह जब दारोगा दुकान में पहुंचा। बालिका को अकेली पाकर रोजाना की तरह फिर से दुकान के भीतर घुस गया और अश्लील हरकतें करने लगा। इस बीच बालिका ने मदद के लिए शोर मचा दिया। दुकान पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने दारोगा को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई लगाई और थाने लाकर सौंप दिया। स्थानीय लोग घटनास्थल से मुखानी थाने तक आरोपी को पीटते-पीटते पहुंचे। उन्होंने पुलिस को आरोपी की करतूतों की फुटेज भी सौंपी।
नाराज लोगों ने थाने में प्रदर्शन भी किया और आरोपी दारोगा पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मुखानी एसओ सुशील कुमार ने बताया कि पीड़ित बालिका के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और आईपीसी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। इधर घटना का पता चलते ही एसएसपी ने आरोपी पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है। आरोपी दारोगा मदन सिंह गन्ना सेंटर चौकी में तैनात था।
दारोगा द्वारा बालिका से अश्लील हरकतों की वीडियो वायरल होते की खाकी एक बार फिर शर्मसार हो गई। आरोपी पुलिस कर्मी की हरकतों की वीडियो तेजी से वायरल होने लगी। जिसने भी इस घटना को सुना, दारोगा की करतूत की भर्त्सना की। इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश देखने को मिला। दारोगा की अश्लील हरकतों और फिर पिटाई का वीडियो वायरल होने पर महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल न करने को कहा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें