देहरादून। प्रदेश में 13 हजार पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट के बाद 50 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इसकी शुरूआत मुख्यालय से ही की गई थी। प्रदेश में लगभग 27 हजार पुलिसकर्मी हैं। इन सभी को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं। बीते दिनों राष्ट्रपति के दौरे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गए सात पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया था। सभी जिलों और रेजीमेंट में एंटीजन टेस्ट के बाद 50 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उधर दक्षिण अफ्रीका से देहरादून जिले में लौटे सात लोगों की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसके बावजूद उन्हें 15 दिन की होम आइसोलेशन की अवधि पूरी करनी होगी। आठ दिन बाद उनकी फिर से आरटी पीसीआर जांच होगी।
प्रदेश में कोविड जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमितों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। चार महीने के बाद बुधवार को एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 50 के पार हो गया है।
उत्तराखंड : 13 हजार पुलिसकर्मियों की जांच में 50 मिले पॉजिटिव
देहरादून। प्रदेश में 13 हजार पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट के बाद 50 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराने के…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें














One response to “उत्तराखंड : 13 हजार पुलिसकर्मियों की जांच में 50 मिले पॉजिटिव”