,

उत्तराखंड : देवप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंसा

देवप्रयाग में पंत गांव के पास बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंसा और विकासनगर में भी गिरे बोल्डर देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई मार्ग भूस्खलन से बाधित हो गये हैं। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देवप्रयाग के पंत गांव…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • देवप्रयाग में पंत गांव के पास बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंसा और विकासनगर में भी गिरे बोल्डर

देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई मार्ग भूस्खलन से बाधित हो गये हैं। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देवप्रयाग के पंत गांव में बारिश से नेशनल हाईवे-58 का 50 मीटर हिस्सा धंस गया।
बारिश से राज्य में नदी-नाले उफान पर हैं। कई मार्गों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। देवप्रयाग के पंत गांव में नेशनल हाईवे-58 का 50 मीटर हिस्सा धंस गया। इस मामले पर लोनिवि के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि पैच निर्माण की जिम्मेदारी सीडीएस कंपनी को दी गयी है, जो सड़क टूटने के बाद इसकी फिर से मरम्मत कार्य करेगा।
उधर साहिया क्वानू मीनस मोटर मार्ग पर आज मंगलवार सुबह अचानक तारली खड्ड के पास से पहाड़ी से भूस्खलन होने लगा। मार्ग पर बोल्डर गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों से फसलों से भरे वाहनों को करीब एक घंटे तक मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा. सूचना पर लोनिवि द्वारा मौके पर जेसीबी मशीन को भेजा गया और आवाजाही सुचारु की गई। उल्लेखनीय है कि हर साल तारली खड्ड के पास बरसात के दिनों मे भूस्खलन होता रहता है, जबकि विभाग द्वारा भूस्खलन रोकने के लिए आरसीसी के ब्लॉक व तारजाली भी लगाए गए हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि जेसीबी लगाई गई है और रोड से बोल्डर हटा दिया गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें