,

उत्तराखंड: पिकअप और बाइक की टक्कर, 2 युवकों की मौत

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है जहां एक पिकअप वाहन और एक बाइक के भिड़त हो गई, जिससे बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फिरोज (35) पुत्र छोटे खां निवासी फरीदपुरा चौधरी इज्जतनगर बरेली बृहस्पतिवार सुबह अपने साथी सुब्हान (17) पुत्र रईस…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है जहां एक पिकअप वाहन और एक बाइक के भिड़त हो गई, जिससे बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार फिरोज (35) पुत्र छोटे खां निवासी फरीदपुरा चौधरी इज्जतनगर बरेली बृहस्पतिवार सुबह अपने साथी सुब्हान (17) पुत्र रईस अहमद निवासी गिरधरपुर बहेड़ी के साथ बाइक सेगौला पुल से चोरगलिया की ओर जा रहे थे, लेकिन देवला तल्ला पजाया के पास पहुंचते ही ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सिलिंडर से भरी पिकअप से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीररूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ पुलिस ने यह भी बताया कि वे दोनों ही मजदूरी करते थे और उस समय वो काम पर ही जा रहे थे लेकिन उनके साथ यह हादसा हो गया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें