,

टिहरी में भारी बारिश से ढहा मकान, दो मवेशी मलबे में दबे

देहरादून। प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम के पास भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से दो मवेशी मलबे में दब गए। इसके साथ ही दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम के पास भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से दो मवेशी मलबे में दब गए। इसके साथ ही दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से हो रहे भूस्खलन से लगातार मार्ग बाधित हो रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उत्तरकाशी में बारिश से गंगोत्री हाईवे पर थीरांग के पास मलबा आने से बंद हो गया है। भूस्खलन से मार्ग के दोनों और वाहनों की कतार लग गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार होने की संभावना है। 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट और 2 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर और अल्मोड़ा के लिए येलो और नैनीताल, चंपावत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें