,

यात्रिगण कृप्या ध्यान दें! एक से पांच जून तक ये 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द

देहरादून। आज बुधवार से मुरादाबाद और सहारनपुर के बीच रेलवे पुलों की मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते आज 1 जून से लेकर 5 जून तक 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि सहारनपुर और मुरादाबाद के बीच रेल ट्रैक पर बुंदकी और नगीना…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। आज बुधवार से मुरादाबाद और सहारनपुर के बीच रेलवे पुलों की मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते आज 1 जून से लेकर 5 जून तक 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि सहारनपुर और मुरादाबाद के बीच रेल ट्रैक पर बुंदकी और नगीना स्टेशन के आसपास कई पुलों की मरम्मत की जाएगी। जिसके चलते 1 जून से 5 जून तक मेगा ब्लॉक रहेगा। जिससे प्रयागराज से योग नगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली 14229 अप ट्रेन एक, दो, पांच और छह जून को रद्द रहेगी। वापसी में 14230 योग नगरी से प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन एक जून, देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली 12091 व 12092 एक्सप्रेस एक और पांच जून को रद्द रहेगी।
प्रयागराज से सहारनपुर 14511 अप एक्सप्रेस ट्रेन दो और छह जून को रद्द रहेगी। सहारनपुर से प्रयागराज 14512 भी एक एवं पांच जून को नहीं चलेगी।  चंदौसी से हरिद्वार 04359 अप ट्रेन दो एवं छह जून को रद्द रहेगी। वापसी में हरिद्वार चंदौसी 04360 डाउन भी एक व पांच जून को रद्द रहेगी। मुरादाबाद-सहारनपुर बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04301 एवं 04302 ट्रेन का संचालन एक व पांच जून को निरस्त रहेगा। 

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें