देहरादून। आज मंगलवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों के सहायतार्थ सीएसआर के अंतर्गत 7 पॉवर पीएसयू के सौजन्य से संकलित 22.5 करोड़ का चेक आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में सचिवालय से वर्चुअल प्रतिभाग कर इस सहायता के लिए केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का आभार व्यक्त किया। धामी ने कहा कि अक्टूबर में अतिवृष्टि से उत्तराखंड को काफी नुकसान हुआ था। इस आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिला। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया। धामी ने कहा कि केन्द्र से हमें 3 हेलीकॉप्टर मिले जिसकी वजह से हम 500 से अधिक लोगों की जान बचा पाये।
उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से उत्तराखंड संवेदनशील राज्य है। हिमालयी राज्य होने के कारण इस प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश के रूप में अग्रणी राज्य बनाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके लिए केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने सिंह का आभार भी व्यक्त किया।
इस मौके पर आरके सिंह ने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश के लिए पूजनीय राज्य है। इस राज्य का अलग महत्व है। श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। उत्तराखंड के विकास के लिए जो हो सकता है, सब किया जायेगा।
डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग दिया गया। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों के सहायतार्थ सीएसआर के अंतर्गत 7 पॉवर पीएसयू द्वारा संकलित 22.5 करोड़ रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। उसमें एनटीपीसी ने 8 करोड़, आरईसी ने 5 करोड़, पीएफसी ने 4 करोड़, पीजीसीआईएल ने 3.5 करोड़, एनएचपीसी ने 1 करोड़, टीएचडीसी ने 0.5 करोड़ और एसजीवीएन ने 0.5 करोड़ रुपये का सहयोग दिया। इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, एसए मुरुगेशन एवं अपर सचिव सोनिका भी उपस्थित थे।
उत्तराखंड : आपदा प्रभावितों के लिये केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने सौंपा 22.5 करोड़ का चेक
देहरादून। आज मंगलवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों के सहायतार्थ सीएसआर के अंतर्गत 7 पॉवर पीएसयू के सौजन्य से संकलित 22.5 करोड़ का चेक आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













