, ,

UKSSSC: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, समूह-ग की 14 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में समूह-ग की भर्तियों का रास्ता खुल गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 14 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी किया है, जिसके जरिए कुल 2390 पदों पर भर्ती की जाएगी। UKSSSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में समूह-ग की भर्तियों का रास्ता खुल गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 14 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी किया है, जिसके जरिए कुल 2390 पदों पर भर्ती की जाएगी।

UKSSSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर

UKSSSC के आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के मुताबिक विभिन्न विभागों से मिले प्रस्तावों के आधार पर भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल तैयार किया गया है। कैलेंडर में मई से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 14 परीक्षाएं शामिल हैं।

14 जून को आयोजित होगी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा

पेपर लीक मामले के कारण निरस्त हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा, जो पहले 17 मई को प्रस्तावित थी, अब 14 जून को कराई जाएगी। वहीं विशेष तकनीकी अर्हता के 57 पदों के लिए तीन मई को प्रस्तावित परीक्षा अब 28 जून को आयोजित होगी।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

नई भर्तियों का विज्ञापन भी जारी करेगा आयोग

इसके अलावा आयोग इस साल इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर की नई भर्तियों का विज्ञापन भी जारी करेगा। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले महीनों में रोजगार के कई अवसर खुलने वाले हैं।

Image

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें