, ,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग की शानदार पहल, बोर्ड परीक्षा को लेकर अगर डिप्रेशन में हों तो यहां करें कॉल

देहरादून। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों और उनके माता-पिता के तनाव को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर छात्र अपनी समस्याओं का समाधान तो पूछ ही सकेंगे। इस साल 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में दो लाख, 10 हजार से अधिक…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों और उनके माता-पिता के तनाव को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर छात्र अपनी समस्याओं का समाधान तो पूछ ही सकेंगे।

इस साल 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में दो लाख, 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्र काफी दबाव में रहते हैं। इसी वजह से वो कई बार तनाव में आ जाते हैं। ये तनाव कई बार उनके साथ-साथ परिवार पर भी भारी पड़ जाता है। इन्हीं तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए एनसीईआरटी ने शानदार पहल की है।

दरअसल, एनसीईआरटी ने टोल फ्री नंबर 18001804132 जारी किया है। इस नंबर पर छात्र सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 कर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं। जिसके बाद विशेषज्ञ, छात्रों को डिप्रेशन से बाहर निकलने और एग्जाम से जुड़े कुछ टिप्स देंगे। ताकि आप बिना तनाव लिए अपनी बोर्ड परीक्षा दे सको।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

जानकारी देते हुए उत्तराखंड शिक्षा महानिदेशक झरना कामठान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में छात्र तनाव मुक्त होकर एग्जाम दे सकें, इसके लिए उनकी तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी बात को लेकर यदि कोई छात्र अपने आप को डिप्रेशन में महसूस करता है, तो वो तत्काल टोल फ्री नंबर 18001804132 कॉल करें, जहां उसकी हर प्रकार से मदद की जाएगी।

लेखक के बारे में

5 responses to “उत्तराखंड शिक्षा विभाग की शानदार पहल, बोर्ड परीक्षा को लेकर अगर डिप्रेशन में हों तो यहां करें कॉल”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें