, ,

उत्तराखंड में बाघ का उत्पात: शूटर तैनात, मुआवज़ा तेज करने के निर्देश

पौड़ी गढ़वाल/कोटद्वार। बाघ की दहशत से लोग परेशान हैं। अब मंत्री के निर्देश पर आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात किया गया है। वहीं प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी और डीएफओ को…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पौड़ी गढ़वाल/कोटद्वार। बाघ की दहशत से लोग परेशान हैं। अब मंत्री के निर्देश पर आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात किया गया है। वहीं प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी और डीएफओ को अनुमति लेकर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात करने के निर्देश दिए थे। अब वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ शूटर भी तैनात कर दिया है।

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को बाघ के हमले में विकासखंड पोखड़ा के बगड़ीगाड निवासी रानी देवी और उसके अगले ही दिन ग्राम घंडियाल की प्रभा देवी के घायल हो गईं थीं। घटना की सूचना पर मंत्री महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी और डीएफओ को निर्देश दिए थे कि आदमखोर बाघ को मारने की अनुमति लेकर शूटर तैनात किया जाए।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, इसलिए विभाग तत्काल जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने बाघ के हमले में प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा देने के भी निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें