, ,

उत्तराखंड के जंगलों में बेकाबू हुई आग, एक दिन में 54 घटनाएं

चमोली। उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आग लगी है। इसमें से गढ़वाल में सात वनाग्नि की घटनाएं तो वहीं कुमाऊं में 45 और दो वन्यजीव क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं हैं। वन विभाग की…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आग लगी है। इसमें से गढ़वाल में सात वनाग्नि की घटनाएं तो वहीं कुमाऊं में 45 और दो वन्यजीव क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं हैं। वन विभाग की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

बता दें कि प्रदेश में एक नवंबर 2023 से अब तक जंगलों में आग की कुल 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिनमें 656.55 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया है और करोड़ों की वन संपदा को नुकसान हुआ है। इसमें से 211 आग की घटनाएं गढ़वाल में तो 287 घटनाएं कुमाऊं से सामने आई हैं। वन्यजीव क्षेत्रों में अब तक 46 तो आरक्षित वनों में अब तक 376 और सिविल या वन पंचायतों में अब तक 168 वनाग्नि की घटना सामने आईं हैं।

कर्णप्रयाग के पास देवाल के पास के जंगल में लगी आग स्कूल तक पहुंच गई। मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को इंटर कॉलेज के पीछे के जंगल में आग लगी थी। जो देखते ही देखते स्कूल तक पहुंच गई। आग में टीन सेट से बने तीन कमरे जलकर नष्ट हो गए हैं। इसके साथ ही कमरों में रखा फर्नीचर भी नष्ट हो गया है।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड के जंगलों में बेकाबू हुई आग, एक दिन में 54 घटनाएं”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें