, ,

Uttarakhand Election 2024: राजनीतिक रण में उतरे सुरमा, दिलचस्प होगा मुकाबला इन दो सीटों पर मुकाबला

देहरादून। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए हुए नामांकन में 63 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। लेकिन भाजपा लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर भाजपा बड़े अंतर से आश्वस्त नजर आ रही है। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन में उमड़ी भीड़…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए हुए नामांकन में 63 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। लेकिन भाजपा लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर भाजपा बड़े अंतर से आश्वस्त नजर आ रही है। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन में उमड़ी भीड़ ने भाजपा की कुछ हद तक टेंशन बढ़ने का काम कर दिया है, जिसको लेकर वार पलटवार भी देखने को मिल रहा है।

बात अगर बीजेपी और कांग्रेस की करें तो दोनों दलों के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन के दौरान एहसास भी कराया है। पौड़ी लोकसभा सीट और टिहरी लोकसभा सीट की करें तो कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन में उमड़ी भीड़ और निर्दलीय उम्मीदवार बॉबी पंवार के समर्थन में उमड़ी भीड़ ने भाजपा की कुछ हद तक टेंशन है बढ़ाने का काम भी कर दिया है।

पौड़ी लोकसभा सीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और पौड़ी लोकसभा सीट से उम्मीदवार अनिल बलूनी के नामांकन में जहां बीजेपी के स्टार प्रचारक को में शामिल स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। बीजेपी ने अनिल बलूनी के नामांकन में उमड़ी भीड़ से जहां अपनी ताकत का भी एहसास कराया। वहीं कांग्रेस की ओर से ठीक अगले दिन नामांकन करने वाले गणेश गोदयाल की भीड़ ने सबको चौंका दिया। ठीक उसी मैदान में चुनावी जनसभा गणेश गोदयाल के द्वारा की गई जिस मैदान में अनिल बलूनी की जनसभा नामांकन के बाद हुई थी लेकिन बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी के नामांकन में उमड़ी भीड़ के अगले दिन ही गणेश गोदयाल के नामांकन में भी उमड़ी भीड़ ने एहसास कर दिया है की पौड़ी में मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष से नेता बने बॉबी पंवार ने जिस दिन नामांकन कराया। जिसके बाद चर्चाएं हो रही थी कि बीजेपी और कांग्रेस से ज्यादा भीड़ तो बॉबी पवार के साथ थी। नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ का अगर अंदाजा लगाया जाए तो बीजेपी, कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार बॉबी पंवार के साथ मौजूद भीड़ ने दिखा दिया कि बॉबी पवार को भी हल्के में आंकना बीजेपी और कांग्रेस के लिए सही नहीं है। कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदयाल के नामांकन के साथ जोत सिंह गुनसोला के नामांकन में बड़ी तादाद में उमड़ी भीड़ से कांग्रेस गदगद नजर आ रही है। कांग्रेस का कहना है कि दोनों लोकसभा सीट ही नहीं बल्कि भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें