गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब छह माह तक यहां होंगे दर्शन

 गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब छह माह तक यहां होंगे दर्शन

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा अब समापन की ओर है। आज 11.30 बजे गंगोत्री में मां गंगा मंदिर के कपाट शीतकालीन के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने पर धाम मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा। मां गंगा के स्वागत के लिए मुखबा भी तैयार है। मंदिर को भव्य रूप से सजा दिया गया है। कपाट बंद होने के बाद अब यहीं मां गंगा के दर्शन होंगे।

वहीं, भैयादूज पर 23 अक्तूबर को यमुनोत्री में मां यमुना मंदिर के कपाट 12.30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति के दर्शन खरसाली गांव में होंगे। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शीतकालीन यात्रा के दौरान मुखवा पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की थी। गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। इस बार धाम में 7.57 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट गुरुवार को बंद किए जाएंगे।

Khabri Bhula

Related post