, ,

उत्तराखंड: महिला पर्यटक से दुष्कर्म की कोशिश और लूट, टैक्सी चालक अरेस्ट

हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूटपाट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर्यटक के साथ किया था दुष्कर्म का प्रयास घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 5 मार्च की देर…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूटपाट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला पर्यटक के साथ किया था दुष्कर्म का प्रयास

घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 5 मार्च की देर रात नैनीताल रोड स्थित पटवाडांगर के पास दिल्ली की एक महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का प्रयास और लूटपाट की घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

आरोपी टैक्सी चालक गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक दीपक बोरा को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी मुखानी के फतेहपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित महिला का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त टैक्सी कार भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

पर्यटकों की सुरक्षा है पुलिस की पहली प्राथमिकता : SSP

मामले को लेकर नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में आने वाले पर्यटक सुरक्षित महसूस कर सकें। साथ ही कोई भी शख्स इस तरह की घटना को दोबारा अंजाम न दे सके।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें