,

केदारनाथ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, महिला की मौत

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ी सैंण में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ श्रीनगर से अगस्त्यमुनि जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में महिला फार्मासिस्ट की मौत हो गई। मिलीं जानकारी के अनुसार सुबह करीब पौने नौ बजे वाहन श्रीनगर से अगस्तमुनि की ओर जा रहा था। तभी अचानक वाहन महिला…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ी सैंण में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ श्रीनगर से अगस्त्यमुनि जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में महिला फार्मासिस्ट की मौत हो गई।

मिलीं जानकारी के अनुसार सुबह करीब पौने नौ बजे वाहन श्रीनगर से अगस्तमुनि की ओर जा रहा था। तभी अचानक वाहन महिला समेत खाई में जा गिरा। वहीं सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और फायर टीम द्वारा किसी तरह से मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर महिला को खाई से बाहर निकाला तो महिला गंभीर रूप से घायल थी। महिला को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान कुशमलता (42) पत्नी राजीव कुमार, निवासी अगस्त्यमुनि के रूप में हुई है। महिला उखीमठ के परकंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थी।

लेखक के बारे में

3 responses to “केदारनाथ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, महिला की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें