उत्तरकाशी। देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रांतीय खंड लोनिवि भटवाडी (उत्तरकाशी) के अमीन टीका राम नौटियालको 100 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गुरूवार को विजिलेंस टीम ने प्रांतीय खंड लोनिवि भटवाडी के अमीन टीका राम नौटियाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बता दें कि टीका राम नौटियाल, अमीन, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी कैंप कार्यालय, उत्तरकाशी ने सड़क
निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के एवज में शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और गुरुवार को आरोपी को रिश्वत की धनराशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया है। धामी सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विजिलेंस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनी उत्तरकाशी जनपद के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है। सरकार ने साफ किया है कि राज्य में भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजिलेंस की इस कार्रवाई की सरकार ने प्रशंसा की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
उत्तराखंड में रिश्वत लेते लोनिवि अमीन गिरफ्तार…
उत्तरकाशी। देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रांतीय खंड लोनिवि भटवाडी (उत्तरकाशी) के अमीन टीका राम नौटियालको 100 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गुरूवार को विजिलेंस टीम ने प्रांतीय खंड लोनिवि भटवाडी के अमीन टीका राम नौटियाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।बता दें कि…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













