, ,

हार के आगे जीत है : उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने धामी

पुष्कर सिंह के साथ 8 मंत्रियों ने भी ली शपथ, कार्यक्रम में मौजूद रहे मोदी-शाह और योगी देहरादून। आज बुधवार को पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ कैबिनेट के 8…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • पुष्कर सिंह के साथ 8 मंत्रियों ने भी ली शपथ, कार्यक्रम में मौजूद रहे मोदी-शाह और योगी

देहरादून। आज बुधवार को पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ कैबिनेट के 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। शपथ लेते ही पुष्कर राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गए। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे हैं।
16 सितंबर 1975 को पिथैरागढ़ के तुंडी गांव में जन्मे पुष्कर सिंह धामी की पार्टी में मजबूत पकड़ है। वह उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी रह चुके हैं। इसके अलावा धामी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी करीबी माने जाते हैं। जब उत्तराखंड अलग राज्य बना था, तब धामी भाजयुमो के राज्य के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब 5 हजार वोटों से अंतर से हराया था। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 3 हजार से कम अंतर से हराया। वह उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने। इस बार कापड़ी ने उन्हें छह हजार वोटों से हरा दिया है।
धामी के साथ ही सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। 

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें