, ,

पौड़ी: प्रेम संबंध टूटने के बाद युवक ने की आत्महत्या, युवती और उसके पिता पर मुकदमा दर्ज

पौड़ी। प्रेम प्रसंग में मिले धोखे और प्रताड़ना से आहत होकर पौड़ी गांव के एक युवक ने 20 जुलाई को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। वह कमरे में पंखे पर फंदे के सहारे लटका मिला था। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा और वीडियो बनाकर अपनी आपबीती बयां…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

पौड़ी। प्रेम प्रसंग में मिले धोखे और प्रताड़ना से आहत होकर पौड़ी गांव के एक युवक ने 20 जुलाई को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। वह कमरे में पंखे पर फंदे के सहारे लटका मिला था। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा और वीडियो बनाकर अपनी आपबीती बयां की, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

20 जुलाई को युवक ने की थी आत्महत्या: दरअसल, बीती 20 जुलाई को अमन नयाल नाम के एक युवक ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेजा। फिर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने दाह संस्कार किया। हालांकि, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

युवती से प्रेम संबंध टूटने से था आहत: इसी बीच युवक का एक वीडियो सामने आ गया। जिसमें युवक ने आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था. जिसमें उसने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि उसका एक युवती के साथ पिछले चार साल से प्रेम संबंध था, लेकिन अब युवती ने उसका साथ छोड़ दिया, जिससे वो मानसिक रूप से बेहद परेशान है. साथ ही कहता नजर आ रहा है कि ‘फिर किसी के साथ ऐसा मत करना…आई लव यू’। बताया जा रहा है कि वीडियो पोस्ट करने के बाद युवक ने अपने घर में आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

युवती और उसके पिता पर मुकदमा दर्ज: वहीं, वीडियो देख परिजन आक्रोशित हो गए। बीती 22 जुलाई को परिजनों ने पौड़ी कोतवाली पहुंचकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं, पुलिस ने युवती और उसकी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस मामले की बारीकी से तहकीकात में जुट गई है।

एसएसपी, पौड़ी ने बताया कि “युवक ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया था। पुलिस वीडियो समेत अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर युवती और उसके पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें