, ,

पौड़ी: बाइक से स्कूल जाते समय नयार नदी में गिरे दो छात्र, एक की दर्दनाक मौत

पौड़ी। जिलें के थलीसैंण थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे दो छात्रों की बाइक बैजरो पुल पर पैराफिट से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठा छात्र नयार नदी में गिर गया जिसमें उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थलीसैण थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे दो छात्रों की बाइक बैजरो पुल पर पैराफिट से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पौड़ी। जिलें के थलीसैंण थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे दो छात्रों की बाइक बैजरो पुल पर पैराफिट से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठा छात्र नयार नदी में गिर गया जिसमें उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार थलीसैण थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे दो छात्रों की बाइक बैजरो पुल पर पैराफिट से टकरा गई,हादसे में पीछे बैठा छात्र नयार नदी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सूरज सिंह बिष्ट (16 वर्ष) और आर्यन वर्धन (14 वर्ष) बाइक से इंटर कॉलेज स्विंशी वेदिखाल रोड की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बैजरो पुल पर पहुंची, वाहन अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठा छात्र आर्यन वर्धन नयार नदी में गिर पड़ा।नदी के तेज बहाव और चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थलीसैण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें