,

पौड़ी में आतंक का पर्याय बना आदमखोर गुलदार ढेर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पौड़ी। गजल्ड़ गांव में पिछले कई दिनों से सक्रिय रुगुलदार के आतंक से आखिरकार ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार देर रात प्रसिद्ध शूटर जॉय हुकिल और उनकी टीम ने एक गुलदार को मार गिराया है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू कर नागदेव रेंज, पौड़ी पहुंचा दिया है। गौरतलब…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पौड़ी। गजल्ड़ गांव में पिछले कई दिनों से सक्रिय रुगुलदार के आतंक से आखिरकार ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार देर रात प्रसिद्ध शूटर जॉय हुकिल और उनकी टीम ने एक गुलदार को मार गिराया है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू कर नागदेव रेंज, पौड़ी पहुंचा दिया है।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को गजल्ड़ गांव में 45 वर्षीय राजेंद्र नौटियाल को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था। इसके बाद लगातार क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां नजर आ रही थीं। कई पालतू पशुओं पर भी हमले हुए। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

सीएम धामी के निर्देशों के क्रम में वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और शिकार विशेषज्ञों ने लगातार निगरानी, ट्रैकिंग और सघन अभियान के बाद टीम ने गुलदार को सफलतापूर्वक मार गिराया। सरकार ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित क्षेत्र में सतर्कता और गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें