द कश्मीर फाइल्स: शरद पवार बोले- मुसलमान बहुसंख्यक होते हैं तो असुरक्षित महसूस करते हैं हिंदू

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स” अबतक चर्चा में बना हुआ है। महाराष्ट्र में वरिष्ठ राजनेता प्रमुख शरद पवार ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक शख्स ने हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर फिल्म बनाई। इससे पता चलता है कि बहुसंख्यक हमेशा अल्पसंख्यक पर हमला करते हैं। जब मुसलमान बहुसंख्यक होता है तो…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स” अबतक चर्चा में बना हुआ है। महाराष्ट्र में वरिष्ठ राजनेता प्रमुख शरद पवार ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक शख्स ने हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर फिल्म बनाई। इससे पता चलता है कि बहुसंख्यक हमेशा अल्पसंख्यक पर हमला करते हैं। जब मुसलमान बहुसंख्यक होता है तो हिंदु समुदाय असुरक्षित महसूस करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोगों ने इस फिल्म का प्रचार किया। आरोप लगाया कि धार्मिक आधार पर समाज में दरार पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

दरअसल, शरद पवार अमरावती में पार्टी समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता था। जब भी एक छोटा समुदाय समस्याओं से घिरा हुआ होता है तो बहुसंख्यक उन पर हमला करता है। आज यह असुरक्षा पैदा करने के लिए एक सुनियोजित साजिश हो रही है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि, देश में सांप्रदायिक स्थिति बिगड़ रही है। भाजपा कश्मीरी पंड़ितों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती है। आज हिंदुओं और मुस्लिमों में एक दरार पैदा करने की कोशिश हो रही है, यह गंभीर बात है। जो लोग सामाजिक हितों की रक्षा करना चाहते हैं, उन्हें आगे आना चाहिए।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें