, ,

 हल्द्वानी पुलिस ने की साल की बड़ी कार्रवाई, ₹82.50 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार

हल्द्वानी। काठगोदाम और बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे की काफी मात्रा में खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से काफी मात्रा में स्मैक और नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस वार्ता का जानकारी दी है। काठगोदाम पुलिस ने 275 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हल्द्वानी। काठगोदाम और बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे की काफी मात्रा में खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से काफी मात्रा में स्मैक और नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस वार्ता का जानकारी दी है। काठगोदाम पुलिस ने 275 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 83 लाख रुपए बताई जा रही है।

बता दें पुलिस की ये कार्रवाई साल की बड़ी कार्रवाई में से एक है। तस्कर की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मंजीत उधमसिंह नगर के नानकमत्ता का रहने वाला है। उधर बनभूलपुरा में भी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अभिषेक आर्य निवासी मुखानी क्षेत्र के रूप में हुई है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभिषेक के पास से 26 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें