,

UKSSSC पेपर लीक: नैनीताल कोर्ट का कर्मचारी गिरफ्तार, अब तक 12 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक घपलेबाजी का मामला एक के बाद एक गिरफ्तारियों के चलते लगातार बड़े स्तर के नेटवर्क तक पहुंचता जा रहा है। एसटीएफ ने अब नैनीताल सीजेएम कोर्ट में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात महेंद्र चौहान को देर रात गिरफ्तार किया है।दरअसल यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ की…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक घपलेबाजी का मामला एक के बाद एक गिरफ्तारियों के चलते लगातार बड़े स्तर के नेटवर्क तक पहुंचता जा रहा है। एसटीएफ ने अब नैनीताल सीजेएम कोर्ट में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात महेंद्र चौहान को देर रात गिरफ्तार किया है।
दरअसल यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ की सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। इसके लिए एसटीएफ की टीमों ने कुमाऊं में डेरा डाला हुआ है। मामले की ताबड़तोड़ जांच जारी है। गहन पूछताछ और साक्ष्य की कड़ी जोड़ने में एसटीएफ टीम को सफलता मिली है। अभी इस पूरे गोरखधंधे में कई गिरफ्तारियां और बड़े चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं।

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले में एक बहुत बड़ा नेटवर्क एसटीएफ की जांच में गढ़वाल से कुमाऊं और लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस तक से जुड़ा हुआ है। अभी तक इस मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें