,

उत्तराखंड: गंगा स्नान करते समय तेज बहाव में बही मां-बेटी, तलाश जारी

देहरादून । ऋषिकेश से एक दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां एक महिला अपनी बेटी के साथ स्नान करने के लिए राम तपस्या आश्रम के घाट पर स्नान गई थी, लेकिन उस दौरान दोनों ही गंगा के तेज बहाव में बहकर लापता हो गईं। जानकारी के अनुसार, राम तपस्थली में राम कथा का आयोजन…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून । ऋषिकेश से एक दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां एक महिला अपनी बेटी के साथ स्नान करने के लिए राम तपस्या आश्रम के घाट पर स्नान गई थी, लेकिन उस दौरान दोनों ही गंगा के तेज बहाव में बहकर लापता हो गईं।

जानकारी के अनुसार, राम तपस्थली में राम कथा का आयोजन हो रहा है। मध्यप्रदेश निवासी मनीष उपाध्याय अपनी पत्नी मनू उपाध्याय और बेटी गौरी के कथा सूनने कि लिए ऋषिकेश आए हुए थे,लेकिन जब सुबह करीब 6:30 बजे मनू उपाध्याय अपनी बेटी गौरी के साथ ब्रह्मपुरी राम तपस्थली घाट के घाट पर स्नान करने गई तो स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव में बह गई।

सूचना लिने पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं लग सका है। बहाव अत्यधिक होने से टीम ने हरिद्वार जल पुलिस, एसडीआरएफ व अन्य बैराज स्टाफ को भी अवगत करा दिया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें