, ,

मसूरी में मासूम से दुष्कर्म, तबीयत खराब होने पर खुला राज

मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड के मसूरी में 13 साल की नाबालिग के साथ 40 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मसूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला है। मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि बीते दिन पीड़ित नाबालिग…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड के मसूरी में 13 साल की नाबालिग के साथ 40 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मसूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला है।

मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि बीते दिन पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिजन मसूरी कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने तहरीर देकर बताया कि गैस गोदाम में काम करने वाले 40 साल के व्यक्ति ने उनकी 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ 19 अक्टूबर को कमरे में अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद नाबालिग काफी डरी हुई थी, लगातार उसकी तबीयत बिगड़ रही थी। जिसके बाद परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया। वहीं नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

वहीं पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धाराओं 65/1, 351/2 बीएनएस 3 क, 4/2 के साथ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

4 responses to “मसूरी में मासूम से दुष्कर्म, तबीयत खराब होने पर खुला राज”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें