,

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी , इन जिलों में है बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। राजधानी देहरादून समेत राज्य के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों से हल्के हिमपात की सूचना भी है। मौसम विज्ञान केंद्र…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। राजधानी देहरादून समेत राज्य के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों से हल्के हिमपात की सूचना भी है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उधर, देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें