, ,

टनकपुर में भीषण हादसा, किरोड़ा नाले में बहा मैक्स वाहन, एक महिला की मौत

चंपावत। टनकपुर किरोड़ा नाले में मैक्स वाहन तेज बहाव में बहने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि से 7 लोगों को निकाल लिया गया है। हादसे में दो लोगों की खोजबीन जारी है। मिलीं जानकारी के अनुसार टनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारी बारिश में एक मैक्स वाहन टनकपुर पूर्णागिरि रोड पर बहने वाले…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चंपावत। टनकपुर किरोड़ा नाले में मैक्स वाहन तेज बहाव में बहने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि से 7 लोगों को निकाल लिया गया है। हादसे में दो लोगों की खोजबीन जारी है।

मिलीं जानकारी के अनुसार टनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारी बारिश में एक मैक्स वाहन टनकपुर पूर्णागिरि रोड पर बहने वाले किरोड़ा नाले में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आकाश जोशी मौके पर पहुंचे, साथ ही एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सात लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिन्हें उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। वाहन में सवार लोग जनपद उधमसिंह नगर के ग्राम पकड़िया के रहने वाले हैं। अब तक छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी ने बताया है कि प्राप्त सूचना अनुसार वाहन में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों को निकाल लिया गया है। दो लोगों की खोजबीन जारी है।

लेखक के बारे में

One response to “टनकपुर में भीषण हादसा, किरोड़ा नाले में बहा मैक्स वाहन, एक महिला की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें