,

देर रात तेज बारिश गदेरे के बहाव में बहे सड़क किनारे खड़े कई वाहन

रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के विजयनगर में आधे घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरा अपने ऊफान पर आ गया, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सड़क किनारे खड़े दस से अधिक दोपहिया वाहन तेज बहाव के कारण बह गए। मिली जानकारी के अनूयसार शुक्रवार देर रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के विजयनगर में आधे घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरा अपने ऊफान पर आ गया, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सड़क किनारे खड़े दस से अधिक दोपहिया वाहन तेज बहाव के कारण बह गए।

मिली जानकारी के अनूयसार शुक्रवार देर रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरे के ऊफान से कई दोपहिया वाहन बह गए। यह सभी वाहन सड़क किनारे खड़े थे। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। मध्य रात्रि के बाद लगभग डेढ़ बजे से बादलों की तेज गर्जना के साथ तेज बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरा अपने ऊफान पर आ गया, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर किनारे खड़े दस से अधिक दोपहिया वाहन, जिसमें स्कूटी व मोटरसाइकिल शामिल हैं, पानी के बहाव में बहते हुए मंदाकिनी नदी किनारे तक पहुंच गऐ।

लेखक के बारे में

36 responses to “देर रात तेज बारिश गदेरे के बहाव में बहे सड़क किनारे खड़े कई वाहन”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें