, ,

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर पदयात्रा पर निकला था शख्स, अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

हरिद्वार में बीती रात उस समय हड़कंप मच गई जब एक शख्स को खुले आम सड़क पर अज्ञात बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। बताया जा रहा है शख्स गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर यात्रा पर निकला था। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। अज्ञात बदमाशों ने…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार में बीती रात उस समय हड़कंप मच गई जब एक शख्स को खुले आम सड़क पर अज्ञात बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। बताया जा रहा है शख्स गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर यात्रा पर निकला था। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

अज्ञात बदमाशों ने मारी शख्स को गोली

घटना बीती देर रात की है। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल विश्वविद्यालय के पास अज्ञात बदमाशों ने एक कांवड़िये को गोली मार दी। जिसके बाद शख्स बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में शख्स को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर यात्रा पर निकला था शख्स

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घायल कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के समर्थन में करीब 240 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकला था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बना लिया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

आरोपियों की तलाश तेज

पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें