, ,

निकाय चुनाव के दौरान हादसा : प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए युवक को लगा करंट, मौत

देहरादून। राजधानी दून के भानियावाला में निकाय चुनाव के दौरान हादसा हो गया। यहाँ दुर्गा चौक भानियावाला के पास छत से एक प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए एक युवक 33 केवी लाइन की चपेट में आ गया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें घटना आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। राजधानी दून के भानियावाला में निकाय चुनाव के दौरान हादसा हो गया। यहाँ दुर्गा चौक भानियावाला के पास छत से एक प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए एक युवक 33 केवी लाइन की चपेट में आ गया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें घटना आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है मनोज पंवार (26) निवासी अठुरवाला छत से प्रत्याशी का बैनर उतार रहा था। इस दौरान छत का एक कोना 33 केवी की लाइन को छू रहा था। इस दौरान तेज धमाका हुआ और युवक घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।

आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस को फ़ोन किया। लेकिन तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

लेखक के बारे में

One response to “निकाय चुनाव के दौरान हादसा : प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए युवक को लगा करंट, मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें