,

सीएम धामी से मिले मेजर जनरल मनोज तिवारी, अग्निवीर भर्ती को लेकर दी बड़ी जानकारियां

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने मुलाकात की। इस दौरान मेजर जनरल तिवारी ने कहा कि अग्निवीर में रिक्त 2000 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने मुलाकात की। इस दौरान मेजर जनरल तिवारी ने कहा कि अग्निवीर में रिक्त 2000 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी।

मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 2000 रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी। जनरल तिवारी ने कहा कि आने वाली भर्तियों में भी राज्य से अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए राज्य और जनपद स्तरों पर कैंप लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सैनिक बहुल प्रदेश है। उत्तराखंड में होने वाली भर्तियों में सेना को पूरा प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा। सेना द्वारा राज्य में जो कैंप लगाए जाएंगे, उसमें राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

5 responses to “सीएम धामी से मिले मेजर जनरल मनोज तिवारी, अग्निवीर भर्ती को लेकर दी बड़ी जानकारियां”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें