लखीमपुर हिंसा : किसानों को रौंदकर मारने वाले गृह राज्य मंत्री के बेटे को जमानत

लखनऊ। आज गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के जेल में बंद बेटे आशीष को लखीमपुर केस में जमानत मिल गई है। यूपी हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दी है। आशीष पर किसानों को जीप से कुचलकर मारने का आरोप है।आशीष को 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। वह तब से ही…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

लखनऊ। आज गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के जेल में बंद बेटे आशीष को लखीमपुर केस में जमानत मिल गई है। यूपी हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दी है। आशीष पर किसानों को जीप से कुचलकर मारने का आरोप है।
आशीष को 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। वह तब से ही जेल में है। घटनाक्रम के अनुसार लखीमपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर नेपाल की सीमा से सटे तिकुनिया गांव में 3 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे किसान भारी मात्रा में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक से तीन गाड़ियां (थार जीप, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो) किसानों को रौंदते हुए चली गईं। घटना से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस हिंसा में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें 4 किसान, एक स्थानीय पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। यह घटना तिकुनिया में आयोजित दंगल कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले हुई थी।

लेखक के बारे में

2 responses to “लखीमपुर हिंसा : किसानों को रौंदकर मारने वाले गृह राज्य मंत्री के बेटे को जमानत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें