, ,

अक्षय तृतीया पर खुले केदारनाथ धाम के कपाट, ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी

उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। जिसके बाद चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया हैं। वहीं अब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इस दौरान पूरी केदारपुरी ‘बम-बम भोले’, ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों से गूंज उठी। जिससे चारों तरफ का माहौल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। जिसके बाद चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया हैं। वहीं अब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इस दौरान पूरी केदारपुरी ‘बम-बम भोले’, ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों से गूंज उठी। जिससे चारों तरफ का माहौल भक्तिमय हो गया। अब अगले छह महीनों तक बाबा केदारनाथ अपने भक्तों को इसी मंदिर में दर्शन देंगे। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची है।

कपाट खुलने के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। इसके साथ ही बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी मौजूद रहे। बाबा केदारनाथ के मंदिर के कपाट खुलने के पलों का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचे हैं।

भव्य रूप से सजाए गए मंदिर:- केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के मौके पर केदारपुरी बेहद भव्य और दिव्य स्वरूप में नजर आ रही है। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। लगभग चालीस क्विवंटल फूलों की मदद से पूरा परिसर सजा हुआ है। कपाट खुलने के मौके पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ ही केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग और मंदिर के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

22 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण:- चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण के आंकड़े को देखते हुए इस बार भी प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन धीरे धीरे करके श्रद्धालुओं को धाम में भेज रहा है। कोशिश है कि एक साथ बहुत अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम में न पहुंचे।

लेखक के बारे में

5 responses to “अक्षय तृतीया पर खुले केदारनाथ धाम के कपाट, ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें