जम्मू कश्मीर : अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने अभी तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकियों के पास से कई हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने अभी तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकियों के पास से कई हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें, सुरक्षाबलों को वांदकापोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई और कुछ ही देर में जवानों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया।

इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी कैसर कोका भी घिरा हुआ है। कोका घाटी में साल 2018 से सक्रिय है। वह घाटी के युवाओं को गुमराह कर और लालच देकर आतंकवाद में ढकेलता रहा है। इसके साथ ही कश्मीर घाटी में कई आतंकी हमलों में भी वह शामिल रहा है।

लेखक के बारे में

One response to “जम्मू कश्मीर : अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें