जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, बैंक मैनेजर की हत्या में था शामिल

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कांजीउलर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए। दोनों आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को हथियार समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि, मुठभेड़ स्थल से 1 एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित कई…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कांजीउलर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए। दोनों आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को हथियार समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि, मुठभेड़ स्थल से 1 एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित कई आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।
कश्मीर के आईजीपी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है। अन्य आतंकी अपराधों के अलावा जान मोहम्मद लोन हाल ही में कुलगाम जिले में 2 जून को बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या में शामिल था।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें