,

IND vs PAK: रिजवान और बाबर की जोड़ी ने तोड़ा नौ साल पुराना रिकॉर्ड, 29 साल में पहली बार जीता पाकिस्तान

पाकिस्तान ने भारत को हराकर टी-20 विश्व कप का आगाज जीत के साथ किया। ग्रुप-2 के अपने पहले मैच में युवा पाक टीम ने अनुभवी खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया। इस जीत में पाकिस्तान के ओपनर्स मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने मुख्य भूमिका निभाई। दोनों ने नाबाद 152 रन…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पाकिस्तान ने भारत को हराकर टी-20 विश्व कप का आगाज जीत के साथ किया। ग्रुप-2 के अपने पहले मैच में युवा पाक टीम ने अनुभवी खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया। इस जीत में पाकिस्तान के ओपनर्स मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने मुख्य भूमिका निभाई। दोनों ने नाबाद 152 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान टीम को शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही रिजवान और बाबर ने नौ साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 152 रन की साझेदारी पाकिस्तान के किसी भी विकेट के लिए भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ी साझेदारी रही। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक के नाम था। इन दोनों ने 2012 में अहमदाबाद में चौथे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की थी। इस जीत ने पाकिस्तान के विश्व कप में भारत को न हरा पाने के सूखे को भी खत्म कर दिया। 29 साल के विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान ने पहली बार भारत को शर्मनाक तरीके से हराया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें