,

IND vs IRE: आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, हार्दिक पांड्या कप्तान, राहुल त्रिपाठी नया चेहरा

आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। बुधवार (15 जून) को बीसीसीआई ने टीम का एलान किया। भारतीय टीम में संजू सैमसन की वापसी हुई है। आयपीएल विजेता हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। वहीं, अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। बुधवार (15 जून) को बीसीसीआई ने टीम का एलान किया। भारतीय टीम में संजू सैमसन की वापसी हुई है। आयपीएल विजेता हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। वहीं, अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भुवनेश्वर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं।

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल त्रिपाठी को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। सैमसन और राहुल त्रिपाठी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने जाने पर लोगों ने बीसीसीआई की आलोचना की थी। सैमसन ने आईपीएल 2022 में 17 मैचों में 146.79 के स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए थे। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, राहुल त्रिपाठी ने 14 मैचों में 158.23 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए थे। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में शामिल तीन खिलाड़ियों को इस बार नहीं चुना गया है। ऋषभ पंत टेस्ट टीम के साथ जुड़ने के लिए इंग्लैंड जाएंगे। केएल राहुल और कुलदीप यादव अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज से पहले ही चोटिल हो गए थे। दोनों अब तक फिट नहीं हो पाए हैं। कुलदीप को आयरलैंड के खिलाफ नहीं चुना गया है। वहीं, राहुल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम के सदस्य हैं। भारतीय टीम आयरलैंड दौरे के बाद इंग्लैंड में खेलेगी। वहां उसे एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

Indian Squad: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

Ireland Squad: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडैर, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें