, ,

IE Powerful People: देश के ताकतवर हस्तियों की रेस में सीएम धामी ने लगाई लंबी छलांग

देहरादून। भारत के सबसे ताकतवर लोगों की सूची जारी हो गई है। इस सूची में देश भर के सभी क्षेत्रों के हस्तियों को शामिल किया गया है। इस सूची में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले नंबर पर जगह बनाई है। टॉप 10 में शामिल होने वाली हस्तियों की बात करें तो गृह मंत्री…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। भारत के सबसे ताकतवर लोगों की सूची जारी हो गई है। इस सूची में देश भर के सभी क्षेत्रों के हस्तियों को शामिल किया गया है। इस सूची में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले नंबर पर जगह बनाई है। टॉप 10 में शामिल होने वाली हस्तियों की बात करें तो गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के नेता भी शामिल हैं, साथ ही मशहूर बिजनेसमैन गौतम अडानी, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ को भी टॉप 10 में जगह मिली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम 61वें नंबर पर है। पिछले वर्ष की सूची में धामी सबसे ताकतवर भारतीयों में 93 नंबर पर थे । इस साल लंबी छलांग लगाते हुए 61वें नंबर पर आये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कराकर और सख्त नकल विरोधी कानून बनवाकर उन्हें विशेष पहचान मिली।

बता दें, कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मिलते ही सोशल मीडिया में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम को वाहवाही मिली थी। नामी शख्सियत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने यूसीसी के ड्राफ्ट पर सीएम धामी के फैसले की जमकर तारीफ की। यूनिफॉर्म सिविल कोड एक्स पर ट्रेंड करता रहा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें