दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ कानूनगो, विजिलेंस की टीम ने दबोचा

रुड़की। विजिलेंस की टीम ने चकबंदी कार्यालय में तैनात एक कानूनगो को दो हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में कानूनगो से पूछताछ कर रही है। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि “उसका…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुड़की। विजिलेंस की टीम ने चकबंदी कार्यालय में तैनात एक कानूनगो को दो हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में कानूनगो से पूछताछ कर रही है। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।

शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि “उसका गाँव में एक भाई जिसकी मृत्यु के बाद उनकी पांच लड़कियों की विरासत में आयी हुई कृषि भूमि उनके ताऊजी लोग उन्हें नहीं दे रहे हैं। जिस कारण उसकी भतीजी ने अपने हिस्से के बंटवारे के लिए बंदोबस्त चकबन्दी अधिकारी रूडकी में वाद दाखिल किया है।

पूर्व में उक्त फ़ाइल में रिपोर्ट लगाने के एवज में कानूनगो कृष्णपाल नें 4000 रूपये ले लिये थे। जमीन के बँटवारे से सम्बन्धित फ़ाइल को चकबन्दी अधिकारी को प्रेषित करने हेतु अपनी आख्या लगाने के लिए पुन: चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल ने दो हजार की अतिरिक्त माँग की गयी है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने बुधवार को चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल को शिकायतकर्ता से दो हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार कार्यालय रूडकी के पास रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

लेखक के बारे में

2 responses to “दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ कानूनगो, विजिलेंस की टीम ने दबोचा”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें