,

हरिद्वार में रोडवेज बस खाई में गिरी, दो की मौत, कई घायल

हरिद्वार में निर्जला एकादशी के दिन सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रोडवेज बस रूपेडिहा (उत्तर प्रदेश) से हरिद्वार की ओर आ रही थी और चंडी घाट पुल के पास बस खाई में गिर गई। बस में करीब…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार में निर्जला एकादशी के दिन सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रोडवेज बस रूपेडिहा (उत्तर प्रदेश) से हरिद्वार की ओर आ रही थी और चंडी घाट पुल के पास बस खाई में गिर गई। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि चंडी चौकी हरिद्वार के नजदीक रोडवेज की बस खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला। मौके पर सीएफओ अभिनव त्यागी व सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, एसओ श्यामपुर, एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद है।

लेखक के बारे में

One response to “हरिद्वार में रोडवेज बस खाई में गिरी, दो की मौत, कई घायल”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें