, ,

हरिद्वार में मिली युवती की अधजली लाश की गुत्थी सुलझी, काशीपुर से जुड़े तार

हरिद्वार। उत्तराखंड के काशीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को हरिद्वार में जला दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग में विवाद के चलते हत्या की गई। पुलिस ने…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

हरिद्वार। उत्तराखंड के काशीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को हरिद्वार में जला दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग में विवाद के चलते हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

शुक्रवार को एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि आरोपी सलमान उधमसिंह नगर का रहने वाला है, जिसने अपनी प्रेमिका सीमा खातून की गला दबाकर हत्या कर दी थी। सलमान अब किसी और से शादी करना चाहता था, जिससे सीमा नाराज रहती थी और अक्सर उससे झगड़ा करती थी।

17 अक्तूबर की शाम दोनों के बीच ट्रक के अंदर विवाद इतना बढ़ गया कि सलमान ने एक महिला साथी की मदद से सीमा का गला दबा दिया। इसके बाद दोनों शव को ट्रक में रखकर हरिद्वार लेकर आए और श्यामपुर के पास एक खाली प्लॉट में शव पर डीजल डालकर आग लगा दी। घटना 18 अक्तूबर को सामने आई, जब ग्राम गाजीवाली के पास हाईवे किनारे एक महिला का अधजला शव मिला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच के लिए कई टीमों का गठन किया।
महिला ने हत्या की बात कबूली

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में जांच टीमों ने लगभग 300 से 400 वाहनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एएनपीआर कैमरों की मदद से एक सफेद कंटेनर ट्रक संदिग्ध पाया गया। सुराग उधमसिंह नगर तक पहुंचे, जहां एक महिला सीमा खातून की गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस ने उस महिला को हिरासत में लिया जिसे मृतका के साथ आखिरी बार देखा गया था। पूछताछ में महिला ने हत्या की बात कबूल कर ली और पूरा घटनाक्रम बताया। महिला ने बताया कि सीमा खातून ने पहले उसके बेटे को एनडीपीएस मामले में जेल भिजवाया था, जिससे वह रंजिश रखती थी। सलमान और सीमा के बीच पहले से प्रेम संबंध थे लेकिन सलमान किसी और से विवाह करना चाहता था। इसी बात पर सीमा और सलमान के बीच झगड़ा हुआ और दोनों ने मिलकर सीमा की हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने 23 अक्तूबर की रात श्यामपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी सलमान पुत्र घसीटा खां, निवासी मझरा लक्ष्मीपुर, काशीपुर उधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त ट्रक और डीजल का जरीकेन भी बरामद हुआ। आरोपी महिला मेहरुन्निशा पत्नी स्व. नासिर (53) निवासी मझरा लक्ष्मीपुर को पहले ही हिरासत में ले लिया था। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें