,

हरिद्वार: चाइनीज मांझे की चपेट में आया नमामि गंगे प्रोजेक्ट का हाइड्रा चालक, मौत

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हुए हाइड्रा चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हाइड्रा चलाने का काम करता था। रोजाना की तरह वो…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हुए हाइड्रा चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हाइड्रा चलाने का काम करता था। रोजाना की तरह वो राजा गार्डन के पास हाइड्रा चला रहा था। हाइड्रा चलाते समय अचानक चाइनीज मांझा उसके गले में फंस गया और मांझे ने उसकी गर्दन को रेत दिया। हादसा होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। गहरा घाव होने की वजह से काफी खून बह चुका था और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी देते हुए हरिद्वार के कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चाइनीज मांझे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मांझे का प्रयोग न करें। कहा कि सभी थाना प्रभारियों को अभियान चला कर चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

लेखक के बारे में

One response to “हरिद्वार: चाइनीज मांझे की चपेट में आया नमामि गंगे प्रोजेक्ट का हाइड्रा चालक, मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें