, ,

हरिद्वार: बहादराबाद नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में पुलिस कर्मियों पर हमला कर एक सिपाही की आंख फोड़ने के मामले में फरार चल रहे पारदी गैंग के एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह सूचना मिले पर पुलिस बहादराबाद नहर पटरी पहुंची तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में पुलिस कर्मियों पर हमला कर एक सिपाही की आंख फोड़ने के मामले में फरार चल रहे पारदी गैंग के एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह सूचना मिले पर पुलिस बहादराबाद नहर पटरी पहुंची तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
इस दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मी के ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना 8:30 बजे की है। मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी की गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसको अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं उसका एक साथी फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। बदमाशों की तलाश में पूरे जिले में अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें