, ,

देहरादून में जिम ट्रेनर ने वर्कआउट के दौरान छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। क्लेमनटाइन इलाके से एक छात्रा से छेड़छाड़ की खबर सामने आ रही है। आरोप है कि एक जिम संचालक ने बीसीए की छात्रा के साथ जिम में अभद्र व्यवहार किया। साथ ही अश्लील टिप्पणियां भी की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिम संचालक नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। जिम ट्रेनर…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। क्लेमनटाइन इलाके से एक छात्रा से छेड़छाड़ की खबर सामने आ रही है। आरोप है कि एक जिम संचालक ने बीसीए की छात्रा के साथ जिम में अभद्र व्यवहार किया। साथ ही अश्लील टिप्पणियां भी की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिम संचालक नदीम को गिरफ्तार कर लिया है।

जिम ट्रेनर ने की छात्रा से छेड़छाड़

दरअसल ये घटना 26 दिसंबर की है। जिम में वर्कआउट के दौरान आरोपी ने युवती से छोड़छाड़ की। पीड़िता की माने तो बीते दस दिनों से वो ऐसी ही हरकत कर रहा था। आरोपी द्वारा अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही थी।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऐसे में इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़िता के साथ जिम पहुंचे। जहां उन्होंने जिम संचालक के साथ मारपीट की। इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें