, ,

नवोदय विद्यालय में लगी भीषण आग, आग की लपटे देख मचा हड़कंप

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित नवोदय विद्यालय गैरसैंण में तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी, उसके बगल में एक हाल में बच्चे सोए हुए थे। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची और सभी बच्चों के साथ स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित नवोदय विद्यालय गैरसैंण में तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी, उसके बगल में एक हाल में बच्चे सोए हुए थे। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची और सभी बच्चों के साथ स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया गया कि बिल्डिंग हाल जो कि टिन और फाइबर का बना हुआ है इस फैब्रिकेटेड हाल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हाल के कुल चार पार्ट बने हुए हैं, जिसमें तीन भाग में बच्चे रात में सोते हैं। चौथे भवन के चौथे हिस्से में बच्चों के रजाई गद्दे, सामान तथा खेल का सामान रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि उसी स्टोर वाले कमरे से आग शुरू हुई। देखते ही देखते पूरे फैब्रिकेटेड हाल में लग गई, जिससे पूरे विद्यालय में अफरा तफरी मच गई।

गैरसैंण के उपनिरीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, हमारी और फायर की टीम मौके पर पहुंच गई थी। अग्निकांड के समय वहां करीब 50 छात्र और स्टाफ के लोग थे। आग पर घंटों की मशकत के बाद काबू पा लिया गया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, ऐसा अभी तक बताया गया है।

लेखक के बारे में

2 responses to “नवोदय विद्यालय में लगी भीषण आग, आग की लपटे देख मचा हड़कंप”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें