, ,

हरिद्वार: चलती कार बनी आग का गोला, चार लोगों की जलकर मौत

मेरठ/हरिद्वार। चौधरी चरण सिंह कावड़ पटरी मार्ग पर जानी और भोला के बीच गांव सिसौला खुर्द के सामने चलती सेंट्रो कार में आग लग गई। सेंट्रों में सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक सेंट्रो कार के जलने की…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

मेरठ/हरिद्वार। चौधरी चरण सिंह कावड़ पटरी मार्ग पर जानी और भोला के बीच गांव सिसौला खुर्द के सामने चलती सेंट्रो कार में आग लग गई। सेंट्रों में सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक सेंट्रो कार के जलने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने पर देखा गया तो कर में चार लोगों के कंकाल पड़े हुए थे। सभी लोग बुरी तरह जल चुके थे कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल था। लाशों को देखकर ऐसा लग रहा है कि कार में 3 बड़े लोग और 1 बच्चा सवार था। हालांकि, मृतक महिला हैं या पुरुष अभी यह पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल फोरेंसिक जांच के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

गाड़ी की नंबर प्लेट मिली है, जिस पर दिल्ली का नंबर DL4Cएपी 4792 है। गाड़ी दिल्ली के सोहनपाल पुत्र ओमप्रकाश गांव पहलादपुर बांगर के नंबर पर है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश बहादुर ने बताया कि कार में सीएनजी गैस किट लगी थी। पुलिस पूरे मामले की सघनता से जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें