, ,

चमोली में बड़ा हादसा, टेंपो ट्रैवलर में लगी आग, मची चीख पुकार

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा होते होते बच गया। यहां ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर के बाद एक गाड़ी में आग लग गई थी। जिस वाहन में आग लगी, उसमें करीब 15 लोग बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि वाहन बदरीनाथ से ऋषिकेश की तरफ जा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा होते होते बच गया। यहां ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर के बाद एक गाड़ी में आग लग गई थी। जिस वाहन में आग लगी, उसमें करीब 15 लोग बैठे हुए थे।

बताया जा रहा है कि वाहन बदरीनाथ से ऋषिकेश की तरफ जा रहा था। वाहन में करीब 15 लोग सवार थे। जैस ही वाहन ज्योर्तिमठ में गढ़वाल स्काउट के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रहे वाहन ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। वहीं पीछे चल रहे वाहन का ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया और उसका वाहन आगे की गाड़ी से भीड़ गया।

बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद पिछले वाहन के अगले हिस्से में अचानक से आग लग गई। वाहन में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल सा हो गया। ड्राइवर और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सूझबूझ से काम किया और बाल्टियों से पानी डालकर तुरंत आग को बुझाया। आग बुझने के बाद अंदर बैठे 15 यात्रियों की जान में जान आई. सभी यात्री उड़ीसा के थे, जो बदरीनाथ दर्शन कर ऋषिकेश लौट रहे थे।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें