,

देहरादून में 18 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। कोतवाली नगर पुलिस ने 18 लाख रुपए कीमत की अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर को लक्खीबाग क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के कार्यालय के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला तस्कर से स्मैक बेचकर कमाये 52,770 रुपए बरामद किये हैं। दरअसल, देहरादून एसएसपी ने आगामी नगर निकाय…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। कोतवाली नगर पुलिस ने 18 लाख रुपए कीमत की अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर को लक्खीबाग क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के कार्यालय के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला तस्कर से स्मैक बेचकर कमाये 52,770 रुपए बरामद किये हैं।

दरअसल, देहरादून एसएसपी ने आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 के मद्देनजर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों ओर शराब के कारोबार में शमिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारी अपने इलाके में माधक पदार्थों के तस्करों की सख्ती से जांच कर रहे हैं। इसी के तहत कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि चौकी लक्खीबाग क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के कार्यालय के सामने एक महिला स्मैक बेच रही है। मुखबिर की सूचना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्कर महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब महिला कि तलाशी ली तो उसके कब्जे से 59.09 ग्राम स्मैक और अवैध स्मैक बिक्री के 52,770 रुपए मिले, पुलिस के अनुसार बरामद की गई स्मैक की कीमत लगभग 18 लाख रुपए है।

नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला तस्कर के खिलाफ कोतवाली नगर में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला तस्कर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। महिला आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसके पति को भी पूर्व में अवैध गांजे की तस्करी करने के आरोप में जेल भेजा गया था।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें